राष्ट्रीय कवि संगम का जिला स्तरीय पुनर्गठन - भरत बुलन्दी अध्यक्ष एस.एल.गन्धर्व बने सचिव
राष्ट्रीय कवि संगम जिला इकाई बालोद का पुनर्गठन बंजारी मैया मंदिर प्रांगण जुंगेरा स्थित बटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया गया। राष्ट्रीय कवि संगम बालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक का संचालन करते संस्था के बालोद जिला संयोजक वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.अशोक आकाश ने राष्ट्रीय कवि संगम की साहित्यिक पृष्ठभूमि पर बात करते राष्ट्र जागरण धर्म हमारा के मूल मंत्र के साथ साहित्यिक गतिविधियों में आगे आने और समग्र साहित्य लेखन की अपील की, उन्होने राष्ट्रीय कवि संगम की बालोद जिला स्तरीय साहित्यिक यात्रा पर प्रकाश डालते बालोद जिला में राष्ट्रीय कवि संगम के स्वर्णिम आयोजनों को याद कर निरन्तरता बनाये रखने का आग्रह किया। पूर्व अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा ने अपने उद्बोधन में साथी साहित्यकारों से मिलने वाले सहयोग का जिक्र कर अपने कार्यकाल में किये गये साहित्यिक आयोजन पर अभिव्यक्ति दी। पूर्व सचिव श्रीमती हर्षा देवॉंगन ने कहा कि हमें गर्व है जो राष्ट्रीय संस्था के जिला स्तरीय इकाई में सेवा देकर साहित्यिक जागरण में भूमिका निभाने का सुअवसर मिला।
कार्यक्रम के अगले चरण मेंं जिला स्तरीय पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया जिसमें सुप्रसिद्ध कवि भरत बुलंदी राष्ट्रीय कवि संगम को बालोद जिला अध्यक्ष मनोनित किये गये, श्रीमती हर्षा देवांगन, जयकान्त पटेल, थानूराम सिन्हा, शिवकुमार अंगारे, अमित दुबे प्रखर उपाध्यक्ष कन्हैयालाल बारले कोषाध्यक्ष, डॉ.एस.एल. गंधर्व सचिव, वीरेंद्र अजनबी संगठन सचिव, एवं गजेंद्र साहू कोड़ेकसा प्रचार सचिव, मनोनीत किये गये, साथ ही पूर्व अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा, वरिष्ठ साहित्यकार गजपति साहू, पुष्कर राज, देव जोशी गुलाब, तामसिंह पारकर संरक्षक नियुक्त किये गये।
देवनारायण नगरिहा, दानेश्वर सिन्हा, सन्ध्या पटेल, लालेश्वर अरुणाभ, योगेश छत्तीसगढ़िया, हरीश अष्टबन्धु एवं बालोद जिले के सभी साहित्य समितियों के सदस्य कार्यकारिणी सदस्य घोषित किये गये। अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष भरत बुलन्दी ने कहा कि आप सबके सहयोग से हम सब मिलकर राष्ट्र जागरण का उद्घोष करते साहित्य सृजन कर राष्ट्र सेवा में आगे आते रहेंगे। समस्त पदाधिकारियों का मस्तकाभिषेक कर बालोद जिला संयोजक डॉ.अशोक आकाश के आभार प्रदर्शन से कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।