*निकाय चुनाव से पूर्व स्वीकृत 2.50 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को जल्द पूर्ण करने सौंपा ज्ञापन।*

*निकाय चुनाव से पूर्व स्वीकृत 2.50 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को जल्द पूर्ण करने सौंपा ज्ञापन।*

*निकाय चुनाव से पूर्व स्वीकृत 2.50 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को जल्द पूर्ण करने सौंपा ज्ञापन।*

*निकाय चुनाव से पूर्व स्वीकृत 2.50 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को जल्द पूर्ण करने सौंपा ज्ञापन।*

*अर्जुंदा -*          नगर अर्जुंदा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर पंचायत के सीएमओ दिलीप कुमार यदु को ज्ञापन सौंपकर नगर विकास के लिए नगर पंचायत चुनाव से पूर्व छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने ढाई करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे।ताकि विभिन्न निर्माण कार्य कराए जा सके। पर निकाय चुनाव बीत जाने के महीने बाद भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के मंशानुरूप जनता को ढाई करोड़ रुपए के विकास कार्य अप्रारंभ होने के चलते लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन कार्यों में प्रमुख रूप से बस स्टैंड में शॉपिंग कॉम्लेक्स के लिए हमारी सरकार ने 40 लाख रुपए की स्वीकृति दिए है।यही नहीं इसके साथ साथ वार्ड क्रमांक 1 में रामलाल यादव घर से राधे ठेठवार घर तक सीसी रोड़ हेतु 16.37लाख,वार्ड 3 राम खिलावन घर से उत्तम सोनकर घर तक सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण हेतु 11.26 लाख,बृजेश चंद्राकर फैक्ट्री से उड़िया बाड़ी तक आरसीसी नाली निर्माण हेतु 11.45 लाख,साप्ताहिक बाजार में पेवर ब्लाक हेतु 18.53लाख,खाद  गोदाम के सामने गौठान में पेवर ब्लॉक हेतु 10.78लाख,बस स्टैंड के पास नाली निर्माण हेतु 11.54लाख,ट्यूबलर पोल हेतु 64.30लाख,नगर पंचायत कार्यालय के पास पेवर ब्लॉक हेतु 12.36लाख सहित वार्ड क्रमांक 5,7 एवं 9 में भी सीसी रोड और आरसीसी नाली का निर्माण कार्य स्वीकृत है।जिसमें से कुछ एक काम को छोड़कर सारे काम अप्रारंभ है।और जो काम प्रारंभ भी हुए है। वह भी गुणवत्ताहीन है।ट्यूबलर पोल में बनाए गए फाउंडेशन में पानी से तराई ही नहीं की गई है जो बेहद ही दुर्भाग्य जनक है।
       जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु व भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी नगरीय निकायों में तेजी से विकास कार्य हो रहे है।पर अर्जुन्दा नगर में नगरीय निकाय  चुनाव से पूर्व हमारी सरकार विष्णुदेव की सरकार के मंत्री अरुण साव ने ढाई करोड़ रुपए की सौगात दे चुके है।पर अब तक जनता को विष्णुदेव सरकार की इस सौगात का लाभ नहीं मिल पाया है।इसके लिए हमारी सीएमओ से बात हुई है।यही नहीं निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।और छोटे छोटे कामों को लेकर नगरवासियों को नगर पंचायत के चक्कर ना काटना पड़े इसके लिए नगर पंचायत सीएमओ से बात हुई है।हम आने वाले समय में नगर के विकास के लिए विभागीय मंत्री अरुण साव से मिलकर नगर की आराध्य देवी मां शीतला मंदिर सहित विभिन्न मांगो को लेकर अपनी मांग रखेंगे। 

        सीएमओ को ज्ञापन सौंपने आज प्रमुख रूप से जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु,मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास रेवाराम देवांगन,वरिष्ठ नेता चंद्रहास देवांगन,अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति अर्जुंदा छांगू यादव,पार्षद गुमान भोलू यादव,उमेश देवांगन,विनोद सिन्हा,रमेश सोनी,ज्ञान सिंह ठाकुर, खोमन चंद्राकार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3