अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिला कर्मा प्रकोष्ठ की सदस्यों का संदेश
आज की महिला किसी के ऊपर निर्भर नहीं है, वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र है पुरुषों के बराबर सब कुछ कर पाने में सक्षम है महिलाओं का सम्मान जेन्डर के आधार पर नहीं बल्कि उसके स्वयं के पहचान के लिए करना होगा हमें यह स्वीकार करना होगा घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला रूप से योगदान करते है यह जीवन को लाने वाली महिला है हर महिला विशेष होती है चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण की बात करे तो महिलाओं को खुद से लड़ना होगा ताकि वह दुनिया से लड़ने में मजबूत और सक्षम हो सके आपको यह स्वीकार करना चाहिए कि आप आत्मसम्मान बनाए रखने के लिए जीवन में सशक्त है महिलाओं के रूप में लिया जाने वाला पहला महत्वपूर्ण कदम आत्मविश्वास बढ़ा कर आत्मसम्मान हासिल करना होगा महिलाएं घर समाज देश शिक्षा राजनीति विज्ञान खेल कला हर क्षेत्र अपनी सफलता का परचम लहरा रही है अपनी मेहनत और संघर्ष से यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।
इस महिला दिवस पर हम सभी मिलकर महिलाओं के अधिकारों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में काम करे महिलाएं हमारे समाज की प्रेरणा है और हमें उनके योगदान को सम्मिलित करना चाहिए साहू समाज की महिला अध्यक्ष श्रीमती दामिनी साहू कर्मा महिला संरक्षक श्रीमती रेखा साहू श्रीमती गायत्री साहू श्रीमती विमला साहू जिला संगठन सचिव श्रीमती अंजू साहू
महिला प्र. प्रदेश संगठन सचिव श्रीमती सत्या साहू सचिव महिला जिला प्र. श्रीमती द्रोपती साहू इन सभी नारी शक्तियों ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दिए।