कथा शिखर हिंदी साहित्य सम्मान से विभूषित प्रेमली बड़ोदे प्रेमश्री मेहरा
मुंबई: इंकलाब पब्लिकेशन, मुंबई के द्वारा विश्व साहित्य पटल पर आधुनिक सर्वश्रेष्ठ कहानियां नामक प्रकाशित पुस्तक में आमला शहर की कवयित्री, लेखिका, समाजसेवी की उत्कृष्ट रचना शीर्षक : कर्म का फल उल्लेखित लोकप्रिय कहानी का चयन हुआ। जिसके लिए इंकलाब पब्लिकेशन, मुंबई के द्वारा "कथा शिखर हिंदी साहित्य सम्मान" से विभूषित कर गौरवांवित किया है।
आमला शहर सहित ग्राम कनौजिया चौहान परिवार, ग्राम बानूर बड़ोदे परिवार एवं मूलनिवासी मेहरा समाज का नाम रोशन करके अद्वितीय उपलब्धि के लिए पूरे घर-परिवार में खुशी का माहोल है। सभी मित्रों, रिश्तेदारों, ग्राम, नगरवासियों के द्वारा इनको अनेक बधाइयां व उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना सहित अनंत शुभकामनाएं दी है।