बेमेतरा:- बजट की सराहना छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने यह बजट मील का पत्थर साबित होगा:- भाजपा मंडल अध्यक्ष नारद वर्मा
बेमेतरा:- बजट की सराहना छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने यह बजट मील का पत्थर साबित होगा:- भाजपा मंडल अध्यक्ष नारद वर्मा
मेघू राणा बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी परपोड़ी मंडल अध्यक्ष नारद वर्मा ने की बजट की सराहना, कहा छत्तीसगढ़ के विकास को नई गाति देने यह बजट मील का पत्थर साबित होगा. भारतीय जनता पार्टी परपोड़ी मंडल अध्यक्ष नारद वर्मा ने सोमवार को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत की सराहना की हैं उन्होंने कहा कि सर्व , स्पर्शी, सर्व समावेशी, सर्व हितेषी यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास के न ई गाति प्रदान करेगा। बजट में गांव, गरीब, किसान मजदूर आदिवासी सहित हर वर्ग के विकास को प्राथमिकता दी गई। इसके साथ ही यह बजट प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने वित्त मंत्री ओपी चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि बजट में छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी दूरगामी सोच परिलक्षित हो रही है।परपोड़ी मंडल अध्यक्ष नारद वर्मा ने कहा कि यह बजट देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प विकसित भारत 2027 के सपनों को पूरा करेगा। इसमें 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण का लक्ष्य किया गया है। नीतिगत सुधारों आर्थिक सशक्तिकरण और अन्य के विकास के लिए हर संभव प्रावधान किया गया है। युवाओं के रोजगार बेहतर शिक्षा देने न ई नौकरी प्रदान करने का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा बजट में आदिवासी संस्कृति के विकास, अभ्यारण्य के विकास न ए मेडिकल कालेज की स्थापना, नर्सिंग कॉलेज कृषि और सिंचाई के लिए न ए खेल के न ए स्टेडियम,गांव को शहर से जोड़ने मुख्यमंत्री सुगम यातायात व्यवस्था की योजना। साइबर क्राईम, नशे के कारोबार, तस्करी की रोकथाम के लिए भी न ए थाने स्पेशल फोर्स और अन्य घोषणा की भी प्रशंसा की कहा कि प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ का भी ध्यान रखा गया है। पत्रकारों के लिए भी अनेक प्रावधान किया गया है। पत्रकार सम्मान निधि को राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार किया गया है।भ्रमण के 1 करोड़ का प्रावधान किया गया है। व्यापारी वर्ग को भी चिंता को ग ई की गई है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ प्रदेश के लोगों को बेहतर सुविधा और बेहतर जीवन स्तर देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।