उप सरपंच चुनाव हेतु नियुक्त अधिकारियों को जनपद पंचायत तिल्दा में दी गई प्रशिक्षण व आवश्यक सामग्री
विदित हो कि 8 मार्च को उप सरपंच का चुनाव प्रत्येक ग्राम पंचायत में होना है इस हेतु नियुक्त पीठासीन अधिकारियों को जनपद पंचायत तिल्दा में प्रशिक्षण एवं निर्वाचन से संबंधित आवश्यक सामग्रियां प्रदान की गई | ग्राम पंचायत छड़िया में नियुक्त पीठासीन अधिकारी धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को उप सरपंच का चुनाव किया जाना है इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश हमें जनपद पंचायत तिल्दा से प्राप्त हुआ है | चुनाव के तत्काल बाद मतगणना कर निर्वाचित अभ्यर्थी को प्रमाण पत्र दिया जाना है | इस हेतु गांव में सूचना मुनादी करा दी गई है |