पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई संस्थानों का उन्नयन, विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के अधोसंरचना विकास के लिए 25 करोड़ के बजट का प्रावधान: महामंत्री राकेश छोटू यादव
पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई संस्थानों का उन्नयन, विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के अधोसंरचना विकास के लिए 25 करोड़ के बजट का प्रावधान: महामंत्री राकेश छोटू यादव
जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने कहा कि तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में इस बजट में बड़े कदम उठाए गए हैं। 24 सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेजों और आईटीआई संस्थानों का उन्नयन किया जाएगा, जिससे तकनीकी शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) के अधोसंरचना विकास के लिए ₹25 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राज्य सरकार डिजिटल तकनीकों के व्यापक उपयोग पर ध्यान केंद्रित कर रही है। अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क प्रणाली (CCTNS) के संचालन और रखरखाव के लिए ₹25 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
महामंत्री यादव ने कहा कि इस बजट में सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। किसानों, युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों के कल्याण के लिए बड़े वित्तीय प्रावधान किए गए हैं। सरकार की यह प्रतिबद्धता है कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाया जाए, और इस बजट के माध्यम से इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।