छत्तीसगढ़ के साय–साय विकास वाला बजट साय सरकार ने पेश किया:- प्रमोद कुमार रात्रे
दल्लीराजहरा:– छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। राज्य के बजट को प्रमोद कुमार रात्रे (पार्षद वार्ड क्रमांक 25 दल्लीराजहरा) ने जनकल्याणकारी बजट बताया है।छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय सरकार का दूसरा बजट पेश किया गया।प्रमोद ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास की गति बढ़ाने वाला बजट, जनता को एक श्रेष्ठ बजट के रूप में सौंपा गया है। प्रमोद ने प्रदेश सरकार के बजट प्रस्तावों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक श्रेष्ठ बजट प्रस्तुत किया गया है। वित्त मंत्री चौधरी द्वारा बहुस्पर्शी, बहुआयामी और सर्वव्यापी बजट पूरे छत्तीसगढ़ के विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है। प्रमोद ने कहा कि मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री ने सभी वर्गों का सभी क्षेत्रों का विकास की दृष्टि से समुचित ध्यान दिया है। इस बजट में विशेषकर बस्तर, सरगुजा ,वनवासी क्षेत्र , आदिवासी अंचल , जहां पर विकास की अनेक संभावनाएँ हैं, उसे उचित स्थान दिया गया है।उन्होंने इस बजट में विकास के कई कार्यक्रम व योजनाओं के लिए प्रावधान किए गए हैं, साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए, युवाओं की दृष्टि से हो, मातृ शक्तियों का सम्मान बढ़ाने की दृष्टि से हो चाहे किसान भाइयों के लिए हो और उद्योग की दृष्टि से चाहे वह बड़े उद्योग हो लघु उद्योग हो मध्यम उद्योग हो ,इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए समूचे छत्तीसगढ़ के पाँचों संभाग में समुचित रूप से विकास के अनेक प्रावधान किए गए है , जो बजट में घोषित योजनाओं के माध्यम से परिलक्षित हुई हैं।