तिल्दा नेवरा: जनपद पंचायत तिल्दा में प्रथम सम्मेलन आयोजित, नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण
आज दोपहर जनपद पंचायत सभागार तिल्दा नेवरा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्यों का प्रथम सम्मेलन आयोजित किया गया। साथ ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, उपाध्यक्ष दुलारी सुरेन्द्र वर्मा ने अपना पदभार भी ग्रहण किया।
पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुमन देवव्रत नायक ने सर्वप्रथम नवनिर्वाचित अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे का स्वागत किया। सीईओ विवेक गोस्वामी ने भी टिकेश्वर मनहरे को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। एसडीओ जनपद पंचायत ने पूर्व अध्यक्ष वेदराम मनहरे, देवव्रत नायक सहित नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे ने सभी को संबोधित करते हुए कहा को आज मैं जो कछ भी हूं ओ मेरे बड़े भैया वेदराम मनहरे की देन है। अगर वे नहीं होते तो आज मैं इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास को गंगा बहाई जाएगी।
पूर्व जनपद अध्यक्ष वेदराम मनहरे ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता का विश्वास हम पर कायम है और हमारे समर्थित पूरे 13 जनपद पंचायत छेत्र में विकास में कोई कमी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार तिल्दा नेवरा जनपद पंचायत में भाजपा का अध्यक्ष बैठ रहा है। उन्होंने विधायक अनुज शर्मा का भी आभार माना।
सभा को पूर्व जनपद अध्यक्ष सुमन देवव्रत नायक, उपाध्यक्ष दुलारी सुरेन्द्र वर्मा,पूर्व जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा, भाजपा महामंत्री अनिल अग्रवाल, ने भी संबोधित किया। नवनिर्वाचित सभी जनपद सदस्यों ने अपना अपना परिचय दिया। सीईओ विवेक गोस्वामी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।