तिल्दा नेवरा: निर्दलीय गोविंद लालवानी बब्बन जीते सबसे ज्यादा वोटो से, उपाध्यक्ष के लिए लॉबिंग
तिल्दा नेवरा नगर पालिका के 22 वार्डो में 12 पर भाजपा, 5 कांग्रेस व 5 निर्दलीयों ने जीते है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी गोविंद बब्बन लालवानी ने एकतरफा सबसे अधिक 503 वोटो से जीत दर्ज किया है। वे वार्ड क्रमांक 3 से भाजपा प्रत्याशी को पराजित किया है।
वहीं अब पालिका उपाध्यक्ष बनने जोड़ तोड़ भी शुरू हो गई है। भाजपा को पूर्ण बहुमत तोनोरप्त है लेकिन उसे क्रास वोटिंग का डर सताए जा रही है। पिछले समय महज 6 पार्षद रहते हुए कांग्रेस ने अध्यक्ष बनाया था और 13 पार्षद भाजपा के थे जिनमें कईयों ने बढ़ चढ़ कर क्रास वोटिंग किया था लेकिन कोई कार्रवाई उन पर नहीं हो पाई ।
अब निर्दलीय पार्षद गोविंद लालवानी ने पालिका उपाध्यक्ष बनने लॉबिंग शुरू किया है, बताया जाता है कि उनके संपर्क में कांग्रेस सहित निर्दलीय पार्षद तो है ही साथ ही कुछ भाजपा पार्षद भी उनके संपर्क में है।
इधर भाजपा ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपने पत्ते नहीं खोले है लेकिन ईश्वर यदु को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इसके अलावा राजकुमार गेंदें भी दावेदारी कर रहे है। लेकिन बताया जा रहा है कि मंत्री टंक राम वर्मा जिसे चाहेंगे वहीं उपाध्यक्ष पद के दावेदार होंगे।