तिल्दा नेवरा: नगर पालिका अध्यक्ष के कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण वर्मा कर रहे सघन जनसंपर्क
तिल्दा नेवरा नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण वर्मा ने मां मावली माता मंदिर से अपना जनसंपर्क प्रारंभ किया। पूरे तिल्दा बस्ती होते हुए वार्ड 20, 21 व 22 में जा जा कर सघन जनसंपर्क किया। उन्हें अच्छा खासा जनसमर्थन नगर में मिल रहा है।
लगातार 15 वर्षों के पार्षद रहे कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण वर्मा को शहर की जनता का भरपूर सहयोग व आशीर्वाद मिल रहा है।
वहीं कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण वर्मा के पक्ष में पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने वार्ड 19 में जनसंपर्क कर उद्बोधन व्यक्त किए।
साथ ही राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा भी विभिन्न वार्डो में कांग्रेस के लिए सघन जनसंपर्क रही है।
इधर भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रकला वर्मा भी सघन जनसंपर्क कर रही है। उनके पक्ष में मंत्री टंक राम वर्मा तिल्दा नेवरा पहुंच कर लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।