तिल्दा नेवरा: नगर पालिका तिल्दा नेवरा में अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस प्रत्याशी अपने 15 साल के अनुभव के साथ तो भाजपा के लिए मंत्री बहा रहे पसीना।

 तिल्दा नेवरा नगर पालिका अध्यक्ष पद ओबीसी वर्ग हेतु आरक्षित हुआ है जिसके बाद कांग्रेस ने लगातार 3 बार के पार्षद रहे लक्ष्मीनारायण वर्मा (छोटू) को अपना प्रत्याशी बनाया है वहीं भाजपा ने पूर्व पार्षद श्रीमती चंद्रकला वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
दोनों ही प्रत्याशी अब सघन जनसंपर्क कर रहे है। वार्ड वार्ड, गलियों में घूमघूमकर अपने लिए वोट की मांग कर रहे है।

 भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चंद्रकला वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काम पर वोट मांग रही है। उनका कहना है कि शहर में और अच्छे से मूलभूत सुविधाओं के लिए भाजपा को वोट देकर शहर के चहुमुखी विकास हेतु ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं।

यहां भाजपा प्रत्याशी के लिए मंत्री टंक राम वर्मा आए दिन लगातार तिल्दा नेवरा पहुंचकर देर शाम तक भाजपा प्रत्याशी चंद्रकला के समर्थन में जनसंपर्क कर रहे है। 

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण वर्मा (छोटू) लगातार 3 बार अलग अलग वार्डो के पार्षद रहे है और वे अब जनता के बीच जाकर नगर पालिका में अपने 15 वर्षों के अपने अनुभव एवं विकास कार्यों को लेकर वोट मांग रहे है। उनका कहना है कि वे अध्यक्ष बनेंगे तो डिवाइडर, बाई पास रोड के लिए सड़क की लड़ाई तो लड़ेंगे ही शहर को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उनका कहना है कि वे अध्यक्ष बने तो शहर के विकास कार्यों के लिए कोई भी आम आदमी बीच सड़क में खड़े होकर सीधे उनसे बात कर सकते है। लोगो को मूलभूत सुविधाओं के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा भी सघन जनसंपर्क कर रही है वहीं बीच बीच में पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी भी उपस्थित होकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे है। वहीं 11 फरवरी को मतदान किया जाएगा ।

श्री दिलीप वर्मा जी की बात 

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3