विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहायक बनेगा - डॉ. प्रतीक उमरे

विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहायक बनेगा - डॉ. प्रतीक उमरे

विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहायक बनेगा - डॉ. प्रतीक उमरे

विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहायक बनेगा - डॉ. प्रतीक उमरे


दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने केंद्रीय बजट 2025 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहायक बनेगा।यह बजट गरीबों,युवाओं,किसानों और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा।स्टार्टअप के लिए लोन गारंटी शुल्क कम करना,एमएसएमी के लिए लोन 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ कर देना और किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से 5 लाख करना बेहद सराहनीय पहल है।पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने एमएसएमी क्षेत्र को क्रेडिट गारंटी कवर को दोगुना करने की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्टार्ट-अप और विनिर्माण केंद्रों को बढ़ावा मिलेगा।फुटवियर,चमड़ा और खिलौना विनिर्माण उद्योगों पर बजट का ध्यान जमीनी स्तर पर नौकरियों को बढ़ावा देगा।स्टार्टअप,इनोवेशन और नई तकनीक के लिए भी प्रावधान किए गए हैं।इससे स्वाभाविक रूप से लिक्विडिटी बढ़ेगी और अलग-अलग क्षेत्रों में गरीबों के लिए ऋण की सुविधा बढ़ेगी।12 लाख रुपये तक की आय पर आयकर से छूट देने से मिडिल क्लास को बहुत फायदा मिलेगा।उन्होंने कहा कि यह आम आदमी का बजट है।यह गरीब,युवा,अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है।यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को विश्व में नंबर एक पहुंचने में सहायक साबित होगा।मोदी सरकार द्वारा लाया गया ये बजट एक दूरदर्शी बजट है।जो विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मददगार साबित होगा।आत्मनिर्भर भारत का यह बजट स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव बनेगा।इस बजट में देश के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक सिद्ध होगा।


Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3