अंचल में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया
खरोरा अंचल में महाशिवरात्रि पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे क्षेत्र में भक्तों का भारी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय शिव मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया था, जहां सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़े।
भक्तों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक, हवन और विशेष पूजा-अर्चना की। भजन-कीर्तन और शिव तांडव स्तोत्र के सस्वर पाठ से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें शिव विवाह झांकी, भजन संध्या और कथा प्रवचन प्रमुख रहे।
शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। ढोल-नगाड़ों और शिव भजनों के साथ माहौल भक्तिमय हो उठा।