वार्ड 4 एकलव्य वार्ड में भाजपा के युवा प्रत्याशी संजीव सिंह को मिल रहा अपार जनसमर्थन

वार्ड 4 एकलव्य नगर में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह ने जोरदार प्रचार अभियान छेड़ रखा है। वे लगातार वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर जनसंपर्क कर रहे हैं और मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रहे हैं।

संजीव सिंह ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और भाजपा की नीतियों व विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वार्ड के समग्र विकास के लिए भाजपा की जीत जरूरी है। जनता से मिल रहे समर्थन को देखते हुए संजीव सिंह ने विश्वास जताया कि वे भारी मतों से विजयी होंगे।

प्रचार के दौरान स्थानीय निवासियों ने भी संजीव सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया और भाजपा को समर्थन देने का भरोसा दिलाया। वार्ड में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी संजीव सिंह के प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है जिससे वार्ड 4 में चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में नजर आ रहा है। कल अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण साहू का भी वार्ड क्रमांक 04 में जनसंपर्क अभियान है।

संजीव सिंह ने जनता से अपील की कि वे आगामी चुनाव में भाजपा को वोट दें और वार्ड 4 को एक आदर्श वार्ड बनाने में सहयोग करें।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3