बेमेतरा:- नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति को लेकर भाजपा की बैठक राजेन्द्र शर्मा ने ली
मेघू राणा बेमेतरा/देवकर -- नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति को लेकर भाजपा की बैठक , राजेन्द्र शर्मा ने ली कार्यकर्ताओ की टोह. आगामी नगरीय चुनाव में बेमेतरा जिला के देवकर नगर पंचायत के प्रभारी होने के नाते भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लिया। चुनाव लड़ने वाले इच्छुक कार्यकर्ताओ ने आवेदन दिया। इस दौरान नगरीय निकाय चुनाव के लिए पार्टी द्वारा प्रस्तावित बैठक पर विस्तार से चर्चा हुई।इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा को और मजबूती से जनता के बीच पहुंचाना जरूरी है और सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ता मिलकर इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काम करेंगे।श्री राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि, चुनाव के लिए हमारे सभी कार्यकर्ता तैयार है।और जिले के सभी नगर पंचायत पर भाजपा की सरकार बनेगी।नगर देवकर की टीम ने इस बैठक में आगामी निकाय चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए पूरी रणनीति तैयार की और सभी कार्यकर्ताओं ने हर स्तर पर संघर्ष करने का संकल्प लिया। इसमें मुख्य रूप से देवकर नगर पंचायत के नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी राजेंद्र शर्मा ,परपोड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष नारद वर्मा , जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता हीरालाल साहू , महामंत्री डां कमलेश साहू ,वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल लीलरिया , उमेश सिन्हा महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा,वरिष्ठ भाजपा नेता गोपी देवांगन,परपोड़ी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुश्री विनीता अग्रवाल दीदी,नगर पंचायत देवकर उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने चुनाव प्रभारी राजेंद्र शर्मा जी को अपना दावेदारी पेश किया। जिसमें पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ भाजपा गण एवं कार्यकर्तागण बैठक में उपस्थित थे।