तिल्दा नेवरा: पंचायत चुनाव को लेकर जिले में आरक्षण की तिथि घोषित
रायपुर जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण की तिथि घोषित कर दी है। जिसके अनुसार 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे जनपद पंचायत सभागार में पंच पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ की जावेगी।
जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा, धरसीवा, आरंग एवं अभनपुर के लिए उक्त प्रक्रिया सभी जनपद पंचायतों में अलग अलग एक साथ किया जाएगा।
वहीं 19 दिसंबर को दोपहर 2 बजे सरपंच पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया जनपद पंचायतों में किया जाएगा।
साथ ही 19 दिसंबर को ही जनपद पंचायतों के अध्यक्षों व जिला पंचायत के सदस्यों का आरक्षण रेड क्रॉस सोसायटी भवन रायपुर में अलग अलग किया जाएगा।