तिल्दा नेवरा: कुर्मी संझा कार्यक्रम आज दूसरे दिन हुआ प्रारंभ
तिल्दा के समीपस्थ ग्राम तुलसी नेवरा में कुर्मी संझा कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसके दूसरे दिन आज छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप, सर्व कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष विजय बघेल, तिल्दा राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा, मोती लाल वर्मा, देवव्रत नायक,रुद्र कुमार वर्मा, भरत लाल वर्मा, आलोक वर्मा, आदि के द्वारा महापुरुषों की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
साथ ही जीवन ज्योति रक्त दान समिति द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया है जिसका भी शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया।
एम आर एम मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल द्वारा निःशुल्क जांच शिविर भी लगाया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक जनप्रतिनिधि गण उपस्थित होंगे। वहीं बड़ी में सामाजिक लोग उपस्थित है।