महिला बाल विकास विभाग परियोजना दल्ली राजहरा के तत्वावधान में बाल्यावस्था देखभाल शिक्षा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान समारोह का आयोजन
महिला बाल विकास विभाग परियोजना दल्ली राजहरा के तत्वावधान में बाल्यावस्था देखभाल शिक्षा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान समारोह का आयोजन
कार्यक्रम की रुपरेखा पर्यवेक्षक किरण नायक द्वारा बताया गया , रेखू राम साहू ने बाल्यावस्था के विषय में बताया यह अवस्था बहुत ही नाजुक होता है, इस उम्र में बच्चों को खेल के माध्यम से एवं सामाग्री दिखा कर व्यवहारिक ज्ञान करवाना है, स्वास्थ्य विभाग से संचालित योजना की जानकारी दिया, छ: जानलेवा बीमारीयो के बचाव के लिए टीकाकरण की जानकारी दिया. गर्भवती माताओं के लिए संचालित स्वास्थ्य सेवा के विषय में विस्तार से जानकारी दिया, शीबू नायर ने कहा सम्मान से संबंधित आयोजन से कार्यकर्ताओं का मनोबल में वृद्धि होती हैं, कार्य में प्रगति आता है, एक दूसरे के विचार जानने का अच्छा मौका मिलता है, विभाग के द्वारा सम्मान मिला, मेरे तरफ से आप सभी को अशेष शुभकामनाएँ देता हूँ, आयोजन में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं समस्त सहायिकाओं का सम्मान अतिथियों के द्वारा किया गया, विभाग के ओर से लक्ष्मी मैम के द्वारा आभार व्यक्त किया गया!