राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन
खरोरा: आज दिनांक 09-नवम्बर -2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के माननीय अध्यक्ष /प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय अब्दुल जाहिद कुरैशी के दिशा-निर्देश व सचिव /वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश महोदय रमेश कुमार चौहान जी के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोंहरेंगा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंगोली तथा स्वामी आत्मानंद उच्चतर उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय खरोरा में विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से नालसा के विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।
शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को नालसा के निःशुल्क विधिक सलाह सहायता योजना तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी, बचपन बचाओ अभियान के तहत 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, वरिष्ठ नागरिकों /माता-पिता के भरण-पोषण अधिनियम, सड़क दुर्घटना व यातायात नियमों का पालन करने तथा पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के संबंध में जानकारी दी गई। साइबर क्राइम से सुरक्षा के लिए साइबर सेल 1930 के संबंध में बताया गया। न्याय सबके लिए। शिविर में पैरालीगल वालिंटियर शंकर लाल साहू, तुलेश्वर साहू, टोपेन्द्र वर्मा व सूरज बंजारे शामिल हुए।