बेमेतरा के देवलाल सिन्हा को मानस दर्शन संस्था ने किया अर्पण उपाधि से अलंकृत
मेघू राणा बेमेतरा: जिला मानस संघ बेमेतरा के अध्यक्ष देवलाल सिन्हा के नेतृत्व में सनातन धर्म साहित्य संस्कार के जुड़े हुए अनेक कार्यक्रम आयोजित कर धर्म एवं आध्यात्म जागरण में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए है जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय संतों ने भी भाग लिए है उनकी रुचि एवं समर्पण को केंद्रित करते हुए छ ग के मानस एवं आध्यात्म जगत के सबसे बड़े संस्था मानस दर्शन जिनके संस्थापक दीपक गुहा जी है जिन्होंने देवलाल सिन्हा को उनके जन्मदिवस पर अर्पण उपाधि से अलंकृत किया है जिससे जिला मानस संघ बेमेतरा में हर्ष का माहौल है मानस मंडली के एवं आध्यात्म जगत से जुड़े मानस पथिक इस सफलता के लिए घर पहुंच कर बधाइयां दे रहे है जिससे परिवार एवं निज ग्राम में हर्ष का माहौल है विदित हो कि देवलाल सिन्हा ने अपने मानस जीवन का शुरुवात ग्राम के ही गुरु कृपा मानस मंडली से महज़ व्याख्या कार की भूमिका से किया था बहुत कम समय में प्रदेश के सबसे बड़े संस्था द्वारा अलंकृत होने पर मंडली के सदस्यों ने बधाई प्रेषित किया है इस अवसर पर संरक्षक राजकुमार ताम्रकार, शिव साहू,राजेश वैष्णव, अभ्भन सेन ,महेंद्र चौहान,राजेंद्र साहू, डमरूधर साहू, रवि सिन्हा, संतोष साहू, जिला उपाध्यक्ष माखन साहू, डॉ. ओंकार चंद्राकर, कोषाध्यक्ष छगन साहू ,सचिव विष्णु साहू ,मीडिया प्रभारी श्रीमति कल्याणी सेन,तह.जिला अध्यक्ष बिहारी लाल यादव,गजेंद्र वर्मा,अर्जुन साहू, ओम यदु, लोकेंद्र सेन, थलेश्वर साहू, रामगोपाल धीवर,ईशर चंद्राकर, कु.ममता साहू, कु.रमा साहू, कु.लता निषाद,कु.रूखमणि साहू,कु. तारणि साहू, राजेंद्र मानिकपुरी, शालिक साहू, चेतन साहू, लखन वर्मा, चंद्रप्रकाश वर्मा, डा ईश्वर सिन्हा, रामनाथ साहू, शंभुलाल साहू, भागीरथी पाल सहित मानस दर्शन संयोजक मंडल के सदस्य के के सिन्हा,आत्मा राम साहू,पिंटू पटेल,मेसुल साहू,पुनेश्वर साहू,हेमराज भार्गव,भूपेश बनपेला,कनस कोमरे, दीदी मां श्रीमति नूतन साहू - दुर्ग,श्रीमती सविता सोन- धमतरी,श्रीमती विनीता धीवर रिसाली,श्रीमती संजना सिन्हा गरियाबंद,श्रीमति कल्याणी सेन बेमेतरा, श्रीमति प्रतिभा साहू-कांकेर,श्रीमति वंदना साहू-बालोद, श्रीमति सरस्वती साहू दुर्ग,श्रीमती महेश्वरी बर्मा ने बधाइयां प्रेषित किया यह जानकारी विष्णु साहू जी ने दिया।