पति के दीर्घायु जीवन के लिए पत्नियों ने रखा वट सावित्री व्रत
खरोरा: सुहागन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा वट सावित्री की पूजा की। -माँ-महामाया- धर्म नगरी खरोरा में ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष में पड़ने वाला अखंड सौभाग्य का पर्व वट सावित्री व्रत पूजा की जबरदस्त धूम देखने को मिला जहां नई नवेली दुल्हन से लेकर बुजुर्ग सुहागिन महिलाएं इस व्रत को जोश और उल्लास के साथ मना रही थी
पति की लंबी उम्र के लिए देवी सावित्री की पतिव्रता धर्म का स्मरण कर अखंड सौभाग्य ,दीर्धायु व सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के साथ मनमोहन दमकते रूप श्रृंगार से युक्त सुहागन महिलाएं हाथ में पूजा की थाली लिए सुबह से ही वट वृक्ष के पास पहुंचने लगी, चूंकि वट वृक्ष को आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है जो वातावरण की शुद्धिकरण के साथ ही शीतलता भी करती है, तो आध्यात्मिकता से परिपूर्ण नगर की सैकड़ो महिलाएं वटवृक्ष के समक्ष सामूहिक रूप से विधि विधान से पूजा आरंभ किये
जिसमें वट वृक्ष के नीचे यमराज, सावित्री और सत्यवान की मूर्ति स्थापित कर अपने हाथों में जल, पुष्प, अक्षत, मौली धागा, भीगे हुए चने , धूप दीप आदि अर्पित किये उसके पश्चात ये सभी महिलाएं वट वृक्ष के चारो तरफ मौली धागा लपेटे हुए 108 बार परिक्रमा किये और वट वृक्ष की तरह अपने पति की अटल, अजर व अमरता की कामना किये, उसके बाद अपने हाथों में भीगे हुए चने को लेकर सावित्री और सत्यवान की कथा का श्रवण किये जिसमें सावित्री ने अपने पति की प्राण रक्षा के लिए यमराज से उन्हें वापस ले आए थे जिसकी प्रेरणा स्वरूप सारी सुहागन महिलाएं इस व्रत का पालन करते दिखाई पड़े।