खदान मजदूर संघ ने अमित तिवारी को खेल प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया
खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष एम पी सिंग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ राजहरा ईकाई की कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नगर में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संघ की तरफ़ से खेल प्रकोष्ठ का गठन किया जावे और श्री अमित तिवारी को नगर खेल प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया जावे।
तत्संबंध में राजहरा ईकाई के ईस निर्णय अनुसार श्री अमित तिवारी को संघ की ओर से नगर खेल प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया जाता है। और उनसे अपेक्षा की जाती है कि पूर्व की भांति वे नगर के खेल प्रतिभाओं को आगे लायेंगे और उन्हें आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करेंगे।