प्रांतीय विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग स्वदेशी जागरण मंच मालवा प्रांत
स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण वर्ग मालवा प्रांत के देवास जिले में दो दिवसीय संपन्न हुआ।
प्रथम सत्र क्षेत्र संगठक केशव दुबौलिया ने स्वदेशी जागरण मंच की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया।सत्र में क्षेत्रीय संयोजक सुधीर दाते,अखिल भारतीय सह महिला समन्यक मती अर्चना मीणा,अध्यक्षता कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी सहित प्रांत से 15 जिलों से 127स्वदेशी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। तीसरा सत्र-स्वदेशी मेले के सह प्रमुख उद्यमी साकेत राठौड़ ने स्वदेशी मेले के बारे में विस्तार से बताया। सत्र की अध्यक्षता नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा की गई। चौथे सत्र के दौरान स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक विवेक जी दुबे ने स्वदेशी के कार्यकर्ताओं के बीच कार्यकर्ताओं के गुण विशेष पर चर्चा करते हुए संवाद किया। इसके पश्चात स्वदेशी जागरण मंच के सभी कार्यकर्ता देवास की सड़कों पर निकलकर स्वदेशी पत्रक देने के लिए लोगों के पास घर दुकान पहुंचे ,आम नागरिकों से स्वदेशी अपनाने कि अपील की गई।