राजधानी में धर्मेंद्र कुमार श्रवण शिक्षाश्री को राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2024 से नवाजा गया
छात्र एवं शिक्षकों के सर्वांगीण विकास एवं समाज सेवा हेतु संकल्पित व पंजीकृत संस्था शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन आज दिनांक 11 मई शनिवार को प्रातः 10 बजे से सिविल लाइन रायपुर में स्थित वृन्दावन हाल में रखा गया शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित संस्था के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर संस्था के संयोजक व संस्थापक राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक संजय कुमार मैथिल व अध्यक्ष श्रीमती मीना भारद्वाज एवं समस्त पदाधिकारी , सदस्यों के संयोजकत्व व समन्वय से छत्तीसगढ़ राज्य के 91 उत्कृष्ट शिक्षक -शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया ।
इसी तरह बालोद जिला से धर्मेंद्र कुमार श्रवण शिक्षाश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलारी डौण्डी को शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में अलख जगाने में जो उत्कृष्टता का परिचय दिया है उन्हें अतिथियों के कर कमलों द्वारा आकर्षक स्मृति चिन्ह,शाॅल, प्रमाण पत्र एवं वार्षिक कैलेंडर प्रदान कर सम्मानित किया गया।
श्रवण जी शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में निरंतर नवाचारी गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य,अभिनव प्रयोग , महिला सशक्तिकरण,समाज जागरूकता एवं बच्चों के लिए शिक्षा के प्रति समर्पित होकर कार्य करने वाले कर्तव्य निष्ठा के लिए जाने व पहचाने वाले व्याख्याता को शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी, छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा कार्यक्रम उपस्थित मुख्य अतिथि आदरणीय वरिष्ठ साहित्यकार मीर अली मीर , विशिष्ट अतिथि व प्रतिष्ठित आर पी एफ प्रभारी राजनांदगांव एवं मशहूर पंडवानी गायिका श्रीमती तरुणा साहू, राष्ट्रपति पुरस्कृत सेवानिवृत्त शिक्षक परस राम साहू , पवन डहरिया जी समाज सेवक, चन्द्रशेखर परघनियाजी, तारेन्द चन्द्राकर जी अतिथियों के करकमलों सम्मानित किया गया।