राजहरा व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर नगर के विषयों पर चर्चा की
राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने बताया की माननीय कलेक्टर महोदय से आज बालोद कार्यालय में चर्चा हुई आज काफी सहज और सरल भाव से उन्होंने राजहरा व्यापारी संघ की टीम से चर्चा की। राजहरा में पानी की समस्या को लेकर हमने और खनन करवाने की मांग की जिस पर उन्होंने तत्काल बीएसपी को निर्देशित किया जहां परेशानी है वहां तत्काल बोर करवाया जाए।
जल आवर्धन के विषय में उन्होंने हमारे सामने ही अधिकारियों से बात की और रायपुर भी बात की जो की रिवाइज के लिए गया हुआ है। उसे भी प्रयास कर जल्द से जल्द करवाया जाएगा।
तीसरा जमीन की रजिस्ट्री व डायवर्सन का सरली करण करने का आग्रह हमने किया इस पर उन्होंने जानकारी दी की शासन का जल्द आदेश आने वाला है जिससे हर किसी के लिए जमीन की रजिस्ट्री एवं डायवर्सन करने में कोई दिक्कत नहीं होगी और बहुत ही सरलता से हो जाएगा। नगर के मुख्य मार्ग पुराना बाजार चौक बस स्टैंड चौक एवं गुप्ता चौक पर हाई मास्क लाइट लगाने का निवेदन हमने किया उन्होंने डीएमएफ में फंड से उसे स्वीकृत किया जाएगा ऐसा वचन दिया है।
केंद्रीय विद्यालय की टीम दो दिन पूर्व जाकर निरीक्षण कर गई है वहां से ओके होने पर ही चालू हो जाएगा हमारी ओर से कोई कार्य रुका नहीं है ऐसा कलेक्टर महोदय ने कहा।
आज उनसे मुलाकात करके काफी अच्छा लगा काफी समय हमारी टीम को उन्होंने दिया उसके लिए कलेक्टर महोदय का बहुत-बहुत आभार धन्यवाद दिल से धन्यवाद दिया