शक्तिकेंद्र प्रभारी ने ली भाजपा की बैठक, तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का किया आह्वान
बालोद:- गुंडरदेही विधानसभा के अचौद शक्तिकेंद्र अंतर्गत बोदल और कुथरेल बूथ में शक्तिकेंद्र के प्रभारी पुष्पेंद्र चंद्राकर और शक्तिकेंद्र संयोजक. मोपेन्द्र साहू शिव साहू ने बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उक्त शक्तिकेंद्र में भारी लीड दिलाने का मूलमंत्र दिया। शक्तिकेंद्र के प्रभारी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने शक्तिकेंद्रों को जीत की सीढ़ी बताया। शक्तिकेंद्रों की मजबूती से पार्टी कांकेर लोकसभा में दमदार जीत हासिल करेगी। इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करने और उसकी निगरानी तंत्र को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने विकास के आयाम बनाए हैं। इसका लाभ आमजनों को सूबे में मिल रहा है। उन्होंने अबकी बार 400 पार का नारा देते हुए इसके लिए बूथ और यूथ के उपयोग पर जोर दिया। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में दस साल के कार्यकाल में भाजपा पर किसी तरह के भ्रष्टाचार का दाग नहीं है। ये सरकार और पार्टी के लिए उपलब्धि है। अब बूथ के कार्यकर्ता अधिक से अधिक शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी भोज राज नाग जी को विजय दिलाने के लिए बूथ के कार्यकर्ता गांव में घर घर जा कर सम्पर्क करें।मोदी सरकार में प्रत्येक परिवार को योजनाओं का लाभ मिला जिसके लिये इस बार प्रत्येक परिवार मोदी की गारन्टी और विष्णु देव साय के सुशासन पे मुहर लगाने प्रेरित करना है। और इस बार फिर कांकेर लोकसभा में रिकॉर्ड मतों के साथ भाजपा सातवीं बार जीत हासिल करेंगे जिसके लिए बूथ के कार्यकर्ता चुनाव के मैदान उतर चुके हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से आदि शामिल रहे।