पाठकों के बीच सकारात्मक प्रतिसाद को देखते हुए डॉ.प्रतीक उमरे द्वारा लिखी गई पुस्तक "नरेंद्र मोदी:प्राइम मूवर ऑफ न्यू इंडिया" का जल्द प्रकाशित होगा हिंदी संस्करण
पाठकों के बीच सकारात्मक प्रतिसाद को देखते हुए डॉ.प्रतीक उमरे द्वारा लिखी गई पुस्तक "नरेंद्र मोदी:प्राइम मूवर ऑफ न्यू इंडिया" का जल्द प्रकाशित होगा हिंदी संस्करण
दुर्ग नगर निगम के भाजपा के पूर्व एल्डरमैन एवं युवा लेखक डॉ. प्रतीक उमरे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी पुस्तक “नरेंद्र मोदी – प्राइम मूवर ऑफ़ न्यू इंडिया” का हिंदी संस्करण जल्द ही होगा प्रकाशित।पाठकों के बीच बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए डॉ.प्रतीक उमरे द्वारा इसका हिंदी संस्करण प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया है।2022 में डॉ.प्रतीक उमरे द्वारा इस पुस्तक का प्रकाशन किया गया था।जो की अंग्रेजी भाषा में थी।पुस्तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन बुक स्टोर्स के माध्यम से 13 देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध है जिसमें अमेरिका,यूनाईटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, चीन, इटली, कनाडा,फ्रांस,जर्मनी,आयरलैंड,जापान,स्पेन,मेक्सिको एवं भारत शामिल हैं। पुस्तक को पाठकों द्वारा काफी अच्छा सकारात्मक प्रतिसाद मिला जिसको देखते हुए डॉ. प्रतीक उमरे द्वारा इसे हिंदी भाषा में भी प्रकाशित किया जा रहा है।डॉ. प्रतीक उमरे 2008 से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष भी रहें हैं|उन्होंने भाजपा के सदस्य के रूप में स्वयं 17 वर्षोँ में नरेन्द्र मोदी से पहले और उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद की भारतीय जनता पार्टी के विकास और उत्थान का बारीकी से अध्यन किया है तथा अपने अनुभव के आधार पर नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में एवं भारतीय जनता पार्टी में हुए परिवर्तन को पुस्तक के माध्यम से दर्शाया है। इस पुस्तक में नरेंद्र मोदी की भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता होने से लेकर भारत के सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्रियों में से एक बनने तक की राजनीतिक यात्रा की झलक शामिल है।यह पुस्तक पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत के परिवर्तन और भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन पर एक विस्तृत रूप प्रदान करती है।संस्कृति का कल्याण,व्यापार करने में आसानी से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक,आर्थिक विकास से लेकर जीवनयापन की सुगमता तक,पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए भारत की ओर योगदान में की गई विभिन्न पहलों पर चर्चा की गई है।