तिल्दा नेवरा। विशाल बाइक रैली से पूरा तिल्दा नेवरा भाजपामय हुआ

तिल्दा नेवरा। विशाल बाइक रैली से पूरा तिल्दा नेवरा भाजपामय हुआ

तिल्दा नेवरा। विशाल बाइक रैली से पूरा तिल्दा नेवरा भाजपामय हुआ

तिल्दा नेवरा। विशाल बाइक रैली से पूरा तिल्दा नेवरा भाजपामय हुआ

बृजमोहन के रोड शो में तिल्दा में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़


आगामी लोकसभा चुनाव मद्देनजर भाजपा के रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज तिल्दा नेवरा शहर मंडल कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में तिल्दा पहुंचे। सर्वप्रथम साई मंदिर चौक अग्रवाल होंडा के सामने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका शानदार स्वागत किया गया। स्वागत में उमड़ी भीड़ को देखकर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल काफी प्रभावित नजर आए। 




उनके साथ मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, सांसद सुनील सोनी भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद ठाकुर, आदि भी तिल्दा नेवरा पहुंचे। सांई मंदिर चौक में स्वागत पश्चात पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा, पार्षद रवि सेन, दीपक शर्मा , पार्षद विकास कोटवानी आदि के नेतृत्व में विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। लगभग 1000 मोटर साइकिलों की विशाल मोटर साइकिल रैली खूबचंद बघेल चौक, दीनदयाल चौक, स्टेशन चौक, सिंधी कैंप, गांधी चौक होते हुए भाजपा कार्यालय नेवरा पहुंची। रैली के साथ चल रहे भाजपा प्रत्याशी का विभिन्न सामाजिक व्यापारिक संगठनों जैसे वर्मा समाज, ब्राह्मण समाज, निषाद समाज, सिंधी समाज, साहू समाज, राइस मिल एसोसिएशन, चैंबर ऑफ कॉमर्स आदि द्वारा स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों की भीड़ देखकर कहा की वे यहां बूथ अध्यक्षों को बैठक लेने आए थे किंतु यहां कार्यकर्ताओं का विशाल हुजूम और उनका उत्साह देखकर लगता है की इस बार तिल्दा नेवरा शहर से भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने अपने बूथ में मजबूती से कार्य करें और प्रत्येक मतदाता तक भाजपा के घोषणा पत्र की बातों को पहुंचाएं। उन्होंने बूथ स्तर और मंडल स्तर पर सर्वाधिक लीड दिलवाने वाले बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष को नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए मोदी की गारंटी की बात कही एवं विधानसभा में भाजपा द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की बात कहते हुए भाजपा को जनता की हितैषी सरकार करार दिया।

कार्यक्रम को मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक गुरु खुशवंत साहब, सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा आदि के द्वारा भी संबोधित किया गया । मंच संचालन भाजपा नेता दीपक शर्मा एवं चंद्रकुमार पाटिल द्वारा किया गया।




कार्यक्रम में पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल , लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह , पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लेमिच्छा गुरु डहरिया, जिला उपाध्यक्ष राम पंजवानी,जिला महामंत्री राजेंद्र वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद ठाकुर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष फनेंद्र वर्मा, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष और पार्षद विकास कोटवानी, घनश्याम अग्रवाल , अदिति बाघमार, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन गोस्वामी, सुदेश जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डोगेंद्र नायक , पार्षद रवि सेन, श्रीमती कृष्णा अनिल शर्मा, सुधा चौबे, श्रीमती चंद्रकला वर्मा , लुक राम बघेल, पोषण वर्मा, सुकदेव वर्मा, सतीश निषाद , मनोज निषाद , दुर्गा पटेल, सूरज नारायण शर्मा, सुदेश जैन, लखमीचंद नागवानी, गौरव गोलू अग्रवाल, अनिल शर्मा, यशवंत वर्मा , संदीप वर्मा , राजेश बंछोर , दीपक शर्मा , दिलीप शर्मा, लक्खू नागवानी , अरविंद वर्मा, अरूण अग्रवाल, मिनेश नायक , मनीष शर्मा, पंकज यदु, आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए, साथ ही महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। गौरतलब है कि सुरेश वर्मा मंडल अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के सभी कार्यकर्ता उत्साहित होकर कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम की खास बात रही की वर्षों से उपेक्षित रहे भाजपा के वरिष्ठ और जमीनी कार्यकर्ता भी आज के कार्यक्रम में भारी संख्या में नजर आए जिसकी सर्वत्र चर्चा होती रही, साथ ही भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल द्वारा मंच से विशाल बाइक रैली और कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति की भी जमकर तारीफ की गई जिसकी भी नगर में चर्चा होती रही।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3