कलंगपुर शक्तिकेंद्र में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन,भाजपा नेताओं ने माताओं से माँगा समर्थन

कलंगपुर :- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा कमर कस कर जनसमर्थन जुटा रही है। इसी कड़ी में गुंडरदेही विधानसभा के कलंगपुर शक्तिकेंद्र में भाजपा नेताओं ने महतारी वंदन योजना के हितग्राही महिलाओं से संवाद कर जनसमर्थन माँगा। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि मोदीजी की गारंटी अब धरातल पर दिखाई देने लगी है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छग प्रगतिपथ पर आगे बढ़ रहा है। आज माताओं के मन में प्रसन्नता है क्योंकि मोदी की गारंटी पूरी हो रही है। छग की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सर्वहारा वर्ग की चिंता कर रही है। एक के बाद एक क्रमशः मोदीजी की गारंटी पूरी हो रही है। चाहे दो साल का बोनस हो, चाहे 3100 रूपये धान का समर्थन मूल्य हो और अब महतारी वंदन योजना छग में अमूलचूल परिवर्तन का साक्षी बन रही है। माताएं आत्मनिर्भर बने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदीजी दिन रात परिश्रम कर रहे हैं। अब छग विकास के नए आयाम रच रहा है। सभी माताएं कांकेर लोकसभा से भोजराज नाग को प्रचंड मतों से विजयी बनाने अपना आशीर्वाद दें। इस दौरान अश्वनी यादव सतीश साहू दिलीप साहू विकास जैन भीखा साहू आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3