बालोद: जनता से समर्थन मांगने उतरी महिला मोर्चा बालोद
बालोद: मोदी की गारंटी और विष्णु देव साय के सुशासन के चलते और उनकी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनाने की जनता से अपील करने निकली भाजपा महिला मोर्चा बालोद।
जिसमे महिला मोर्चा महामंत्री डॉ मोना टुवानी ने भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग को रिकॉर्ड तोड मतों से जिताने की अपील की और केंद्र में मोदीजी को तीसरे टर्म में लाकर विकसित भारत बनाने की बात कही । पूर्व पार्षद सुनीता मनहर ने योजनाओं को बताते हुए कहा की भाजपा सार्कर ने जो कहा वह कर दिखाया ।
किसानों का बकाया बोनस दिया,३१०० रू में धान खरीदी की और महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत १००० रुपये प्रति माह दिया। ये सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है ।
प्रतिमा यादव ने भी महिलाओं की योजना बताते हुए कहा की राम लला को उनके भव्य मंदिर में विराजते देखना हमारे लिए गर्व की बात है और जो राम को लाए हैं हम उन्हीं को लायेंगे ।