दल्लीराजहरा - युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत।

दल्लीराजहरा - युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत।

दल्लीराजहरा - युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत।

युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत।

कुँवागोंदी का युवक दुशांत साहू 2  दिनों से था लापता।

परिजनों ने किडनैपिंग कर हत्या का लगाया आरोप।

युवक की मौत के पहलू की जांच हो रही - टीआई राजहरा सुनील टिर्की


दल्लीराजहरा - डौंडी ब्लॉक के ग्राम कुँवागोंदी के युवक की संदेहास्पद मौत दल्लीराजहरा के पुराना बाजार रेलवे पुल के नीचे ट्रेन से कट कर हो जाने से सनसनी फैल गई है। लोग व परिजन इस मौत को कथित हत्या या आत्महत्या दोनों तरह से जोड़ रहे । 23 वर्षीय युवक दुशांत साहू  पिता दीनदयाल साहू  का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है। शव का सिर भी धड़ से अलग हो चुका है। क्षत-विक्षत शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुँवागोंदी गांव का रहने वाला दुशांत साहू 17 अप्रेल बुधवार दोपहर को अपने रिश्तेदार की शादी का कार्ड बांटने अपनी बहन के घर भानुप्रतापपुर समीप संबलपुर गया हुआ था। वहां कार्ड देकर उसे वापस घर आना था, लेकिन वो बुधवार को नहीं आया। इसके बाद से घरवालों की उससे बात भी नहीं हो पा रही थी। लाटाबोड़ निवासी युवक के नाना ने बताया कि गुरुवार को दुशांत का कॉल आया, जिसमें उसने बताया कि उसे बांधकर रखा गया है और मारपीट की जा रही है, लेकिन इतना कहते ही कॉल कट गया।

क्षत-विक्षत हालत में मिली युवक की लाश - शुक्रवार तड़के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के पुराना बाजार रेलवे ट्रैक पर उसका शव क्षत-विक्षत हालत में पड़े होने की खबर परिजनों को मिली। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई, तो उसकी पहचान दुशांत साहू के रूप में हो गई। शव का सिर धड़ से अलग हो गया है। हाथ भी कटा हुआ है। पूरी बॉडी की हालत खराब है।

रेलवे ट्रैक पर बिखरा पड़ा मिला शव - रेलवे ट्रैक पर शव बिखरा पड़ा मिला। सिर का आधा हिस्सा ट्रैक के किनारे नाली में पड़ा मिला। शरीर के सभी टुकड़ों को इकट्ठा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं घटनास्थल पर युवक की बाइक भी पड़ी हुई मिली है।

परिजनों ने थाने में दर्ज कराया था गुमशुदगी का मामला - दोबारा दुशांत को कॉल लगाया गया, तो किसी महिला की आवाज सुनाई दी, लेकिन फिर से कॉल काट दिया गया। तबसे उसका नंबर बंद बताने लगा। परिजनों ने कांकेर के भानुप्रतापपुर और बालोद जिले के डौंडी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र से युवक लापता हुआ था, वहीं घर डौंडी थाना क्षेत्र में है, इसलिए दोनों थानों में मामला दर्ज कराया गया।
लोको पायलट ने बताया आचानक कूदा युवक - पुलिस से मिल जानकारी अनुसार ताड़ोकी से दल्लीराजहरा आ रही ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है। ताडोकी से वापस आने वाली ट्रेन के लोको पायलट ने बताया कि युवक पुल के नीचे खड़ा था और अचानक चलती ट्रेन के सामने कूद गया। लोको पायलट ने घटना की सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी। रेलवे के अधिकारियों ने दल्लीराजहरा थाने को सूचित किया। गुरुवार रात को घटनास्थल पर लगभग ढाई बजे पुलिस टीम पहुंची और शव के साथ मिले पहचान पत्रों से उसकी पहचान की गई। इसके बाद शुक्रवार तड़के परिजनों को सूचना दी गई।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप - पुलिस ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। परिजनों ने किडनैपिंग कर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि लोको पायलट के बयान और शुरुआती जांच से मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। अगर मामला खुदकुशी का भी है, तो युवक ने ऐसा क्यों किया, इस बात की जानकारी भी जांच के बाद ही मिल सकेगी।


श्री शेखर गुप्ता जी की खबर 

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3