दुर्ग नगर निगम के आयुक्त स्पैरो कंपनी को वापस टेंडर दिलाने के फिराक में हैं- डॉ. प्रतीक उमरे

दुर्ग नगर निगम के आयुक्त स्पैरो कंपनी को वापस टेंडर दिलाने के फिराक में हैं- डॉ. प्रतीक उमरे

दुर्ग नगर निगम के आयुक्त स्पैरो कंपनी को वापस टेंडर दिलाने के फिराक में हैं- डॉ. प्रतीक उमरे

दुर्ग नगर निगम के आयुक्त स्पैरो कंपनी को वापस टेंडर दिलाने के फिराक में हैं- डॉ. प्रतीक उमरे 


दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा की दुर्ग नगर निगम के आयुक्त दुर्ग नगर निगम में टैक्स वसूली करने वाली स्पैरो कंपनी को वापस टेंडर दिलाने के फिराक में हैं।दुर्ग निगम द्वारा स्पैरो कंपनी को वापस राजस्व वसूली का ठेका देने आयुक्त भूमिका तैयार कर रहे हैं।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा की रांची की कंपनी स्पैरो द्वारा 2017 से जब से टैक्स वसूली का काम शुरू किया गया था उसके द्वारा हमेशा नगर निगम को चूना लगाया गया है उसके बावजूद आज तक कमीशन का ऐसा खेल इस कंपनी द्वारा खेला जाता है की 2017 से 2022 तक कार्यकाल खत्म होने के बाद भी और हमेशा अनियमितता करने के बाद भी 2024 तक एक्सटेंशन दिया जाता रहा है।2017 से अब तक के दुर्ग नगर निगम के हर एक आयुक्त को सेट करने के साथ ही इनका साठगाठ प्रदेश स्तर मे बैठे बड़े अधिकारियों से भी है जो की जांच का विषय है।31 मार्च को राजस्व वसूली करने वाली इस कंपनी का कार्यकाल समाप्त हो गया है उसके बाबजूद अब तक स्पैरो कंपनी से टैक्स कलेक्शन संबंधी दस्तावेज व डाटा निगम के अधिकारियों को ट्रांसफर नहीं हुआ है। जिसकी वजह से दुर्ग नगर निगम में अभी तक टैक्स कलेक्शन प्रारंभ नहीं हुआ है जिस कारण से टैक्स पटाने निगम पहुंच रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना एवं भटकना पड़ रहा है। जबकि असली खेल ऐसा है की कुछ दिन दिखावे के लिए निगम अधिकारियों की नियुक्ति कर कागजों में थोड़ा बहुत टैक्स वसूली किया जाएगा उसके उपरांत पर्याप्त संसाधन नहीं होने का हवाला देने के साथ ही कम टैक्स कलेक्शन दर्शाया जाएगा और फिर ऊपर बैठे अधिकारियों के माध्यम से पिछले बार से थोड़ा ज्यादा कमीशन में वापस रांची की कंपनी स्पैरो को राजस्व वसूली का टेंडर सौप दिया जाएगा और भविष्य में भी निगम कंगाली से जूझता रहेगा।राजस्व वसूली के लिए शासन से अनुबंधित स्पैरो कंपनी का कार्यकाल दिसंबर 2022 में समाप्त हो गया था।उसके बावजूद नियम विरुद्ध 2024 तक कमीशन की आड़ मे कार्यकाल बढ़ाया जाता रहा,दुर्ग नगर निगम में एवं प्रदेश में बैठे स्पैरो कंपनी के शुभचिंतक अधिकारी चुनाव के चलते इस बार कार्यकाल बढ़ा नहीं पाए,चुनाव के बाद स्पैरो को ठेका दिलाने आयुक्त के साथ ही ऊपर के अधिकारियों द्वारा एड़ी चोटी का जोर लगाने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।




Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3