पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे की पहल पर बच्चों को मिली गर्मी से राहत, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे की पहल पर बच्चों को मिली गर्मी से राहत, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश घोषित करने का आग्रह किया था। जिसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री को बताया था कि तेज गर्मी की वजह से स्कूली बच्चों के स्वास्थ पर विपरीत असर पड़ रहा है।इसलिए प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश घोषित करने की आवश्यकता है। प्रदेश में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है।तेज गर्मी में बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने से गर्मी से बेहाल छात्रों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी।इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्म अवकाश घोषित करने का आग्रह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से किया था।स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब 22 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।यह आदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अपर सचिव आरपी वर्मा ने जारी किया है।इसके पहले 1 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था।जिसे संशोधित करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने नए आदेश जारी किए हैं।