स्वीप सकोरा,स्वीप सकोरा गाकर मतदान के लिए रायपुर में जगाया अलख

स्वीप सकोरा,स्वीप सकोरा गाकर मतदान के लिए रायपुर में जगाया अलख

स्वीप सकोरा,स्वीप सकोरा गाकर मतदान के लिए रायपुर में जगाया अलख

स्वीप सकोरा,स्वीप सकोरा गाकर मतदान के लिए रायपुर में जगाया अलख


भीषण गर्मी में पानी के लिए, व्याकुल 🐦पक्षियों की पीड़ा को देखते हुए, सकोरोंं में पानी देने व लोकतंत्र के त्यौहार में हर मतदाता उत्साह से सहभागी बने, इसलिए *स्वीप सकोरा अभियान* शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय- शंकर नगर की प्राचार्य पुष्पा किस्पोट्टा जी के संरक्षण व दिशा निर्देशन एवं सहायक नोडल अधिकारी-स्वीप डॉ.लता मिश्रा के नेतृत्व में स्वीप यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। मतदाता जगाओ अभियान के तहत महाविद्यालय के छत की मुंडेर व पेड़ की टहनियों में मिट्टी के सकोरों में पानी भरकर बांधा गया ताकि पक्षी अपनी प्यास बुझा कर तपती गर्मी से राहत पा सकें। इस उद्देश्य से पक्षी को बचाने देंगे जल, ... मतदान हम करेंगे, तो होगा बेहतर
स्वीप सकोरा...., ओ साथी स्वीप सकोरा...
गीत से बी.एड. छात्राध्यापक हेमधर साहू ने पक्षियों की मदद करने और बेहतर भविष्य के लिए मतदान करने कहा। एम.एड.तृतीय सेमेस्टर छात्र अध्यापक स्मृति दुबे ने जाना हे ना..., वोट देबर हमन ला जाना हे ना.... गीत से मतदाताओं को जगाने का कार्य उत्साहित मन से सराबोर की । स्वीप कार्यक्रम में बी.एड. प्रभारी डॉ.डी.के. बोदले महाविद्यालय के अकादमिक सदस्य श्रीमती भावना चौहान,डॉ. सीमा अग्रवाल आलोक शुक्ला , सांत्वना शुक्ला ,सुलेखा बघेल,श्वेता सिंह योगेश्वरी महाडिक,मंजूषा तिवारी, सतीश कुमार तिवारी ने शत-प्रतिशत मतदान करने की आह्वान किये । 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के एम एड छात्र अध्यापक श्रीमती सीमा शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार श्रवण, उदय वर्मा,रमेश कुमार भुआर्य, राकेश कुमार रजक, सियाराम साहू , नोहर लाल इत्यादि छात्राओं ने लोकतंत्र की शान बढ़ाने नारे की बुलंद आवाजों से गुंजायमान मतदाताओं को मतदान करने व जगाने की अपील की। एम. एड. प्रशिक्षार्थी डॉ. गोपा शर्मा ने निर्भिक-निष्पक्ष व बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने हेतु आमंत्रण दी;
साथ ही बीएड छात्राध्यापक विरेन्द्र साहू, मुकेश नेताम, ललित लहरे, एस. शुभम, घनश्याम पटेल, पार्वती ध्रुव,नारायण दास साहू, संदीप ध्रुव, रंगीता सोनकर, दुलेश्वर दास साहू, डेरहा राम साहू, अर्पण कुमार कुजूर, कैलाश पडोटी,दीपक देवांगन, पूनमदास कुर्रे, दिनेश बघेल, लवकुश बंजारे, संजय लांझे,अमित कश्यप आशीष शुक्ला इत्यादि *स्वीप सकोरा कार्यक्रम* में उपस्थिति प्रदान कर सफलीभूत किये ।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3