कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस के दिग्गज नेता दुर्गेश जायसवाल ने थामा भाजपा का दामन
कांग्रेस में मिला उपेक्षा और अपमान/ दुर्गेश जायसवाल
फगुरम। क्षेत्र के कांग्रेस के दिग्गज नेता, विधानसभा चुनाव 2023 व 2018 के प्रबल दावेदारी कर रहे दुर्गेश जायसवाल ने दिनांक 5 मार्च को भाजपा प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेताओं और मंत्रियों के बीच भाजपा में प्रवेश किया, जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, तो दूसरी ओर इस क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्तिथि मजबूती होगी।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय रायपुर में दिनांक 5 मार्च दिन मंगलवार को राष्टीय महामंत्री संगठन अजय जामवाल, सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवम बीजेपी प्रदेश कार्यकारणी के पदाधिकारियों के उपस्तिथि में दुर्गेश जायसवाल ने बीजेपी प्रवेश किए। भाजपा के उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं व मंत्रियों ने दुर्गेश जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस संबंध में दुर्गेश जायसवाल ने कहा कि वे स्कूल के दिनों से ही राजनीति के क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे और पूरी ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक पार्टी का काम करते हैं। उनके लिए कांग्रेस पार्टी छोड़ना आसान नहीं था, लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार उनकी उपेक्षा और अपमान किया जाता रहा। यही वजह थी कि उन्होंने भाजपा का दामन थामा । साथ ही उन्होंने कहा कि वे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी सरकार के रीति-नीति से भी काफी प्रभावित हैं।
आपको बता दें कि दुर्गेश जायसवाल सक्ती जिले के चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज नेता में से एक हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2018 व 2023 में विधायक प्रत्याशी के लिए प्रबल दावेदारी किया गया था, हालांकि दोनो बार उनको कांग्रेस से टिकट नहीं मिला था। फिर भी इस क्षेत्र में उनकी तगड़ी पकड़ है और ऐसे दिग्गज नेता का भाजपा में जाने से कांग्रेस को बढ़ा झटका लगा होगा। वही आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा को मजबूती मिलेगी।