तिल्दा नेवरा। सुरेश वर्मा बने शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष, स्टेशन चौक में फोड़े गए फटाके
पूर्व पार्षद सुरेश वर्मा को भाजपा का तिल्दा नेवरा शहर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, आज रात जारी उक्त नियुक्ति आदेश के बाद तिल्दा स्टेशन चौक में भाजपाइयों ने मिठाई वितरण कर जमकर फटाखे फोड़े एवं सुरेश वर्मा को बधाई दी गई।
इस अवसर पर सुरेश वर्मा सहित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लेमीछा गुरु डहरिया, राम पंजवानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल, पार्षद रवि सेन, विकास कोटवानी , राजकुमार गेंदरे, अन्नू शर्मा, कृष्णा शर्मा, चंद्र कुमार पाटिल, रमेश रिंकू अग्रवाल, दीपक शर्मा, राजेंद्र केशवानी, लक्ष्मीचंद नागवानी, अशोक केशरवाणी, कृपा राम पटेल, शिव वर्मा, सुशीला वर्मा, सुमन गिरी गोस्वामी, श्रीमती कृष्णा शर्मा, दुर्गा पटेल, अनुराधा वर्मा आदि ने बधाई दी है।