महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी होते ही बालोद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकडे ने BJP पर कसा तंज,कहा- महिलाओं के साथ हुआ धोखा

महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी होते ही बालोद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकडे ने BJP पर कसा तंज,कहा- महिलाओं के साथ हुआ धोखा

महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी होते ही बालोद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकडे ने BJP पर कसा तंज,कहा- महिलाओं के साथ हुआ धोखा

महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी होते ही बालोद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकडे ने BJP पर कसा तंज, कहा- महिलाओं के साथ हुआ धोखा


भाजपा महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी कर चुकी हैं इस योजना को लेकर जिला अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकड़े ने बीजेपी पर हमला बोला है। छत्तीसगढ़ के 70 लाख से अधिक महिलाओं को 10 मार्च को महतारी वंदन योजना का लाभ तो मिला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल जुड़ कर महिलाओं के खातों में पैसा ट्रांसफर किये।भाजपा ने महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी कि गई। वहीं इस योजना को लेकर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने विष्णुदेव साय सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि तीन महीने बाद आज महतारी वंदन योजना का पहली किस्त डालने जा रही है। मगर बीते तीन महीनो का क्या?

प्रशांत बाला बोकड़े ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार अपने वायदे के तीन महीने बाद महतारी वंदन योजना की पहली किस्त तो डाल दी गई उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि महिलाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का दावा है कि 70 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा, जबकि हकीकत यह है कि फॉर्म भर गया, तो उसमें अधिक महिलाओं की फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया। सरकारी नौकरी का बहाना बताकर, इनकम टैक्स का बहाना बताकर, किसी का आधार कार्ड का बहाना बताकर फार्म पर रिजेक्ट किया गया है। बोकड़े ने कहा कि मुश्किल से छत्तीसगढ़ की 25 से 26 लाख महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिला। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जिन 70 लाख महिलाओं की खाते में महतारी वंदन की पैसा डाला गया उसकी सूची सामने रखी जाए। 

उन्होंने आगे कहा कि जब प्रदेश में एक करोड़ से अधिक महिलाएं हैं, तो उसमें 25% महिलाओं को ही लाभ मिलेगा? उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी और यह वादा किया था। सरकार बनने के तुरंत बाद इस योजना का लाभ महिलाओं को मिलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। भाजपा तीन महीने बाद इस योजना को शुरू कर रही है। बीते जनवरी, फरवरी मार्च का किस्त एक साथ भाजपा छत्तीसगढ़ की महिलाओं को प्रदान करें।एवं बालोद जिले के 12000 पात्र महिलाओ के खाते में भी राशि नहीं पहुंची फिर ये राशि कहा पहुंची वो भी राशि जल्दी महिलाओ के खाते में डाले अगर यह राशि जिले की महिलाओ को नही दिया गया तो बालोद जिला युवा कांग्रेस महिलाओ के साथ मिलकर बालोद से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक उनके हक की लड़ाई लड़ेगी।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3