तिल्दा नेवरा। ग्राम जलसो के पास रेल लाइन में कटे पति-पत्नी, घटनास्थल पर ही पत्नी की हुई मौत गंभीर अवस्था में पति को ले जाया गया अस्पताल, हादसा या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच
तिल्दा नेवरा। ग्राम जलसो के पास रेल लाइन में कटे पति-पत्नी, घटनास्थल पर ही पत्नी की हुई मौत गंभीर अवस्था में पति को ले जाया गया अस्पताल, हादसा या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच
आज सुबह ग्राम जलसो के पास नहर किनारे डाउन लाइन पर ग्राम जलसो निवासी बुजुर्ग पति-पत्नी दोनों ट्रेन से कट गए जहां पर घटनास्थल पर ही पत्नी की मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल पति को 112 की सहायता से तिल्दा अस्पताल भेजा गया है। बताया जाता है कि दोनों ग्राम जलसो के निवासी हैं, घायल बिंदु साहू एवं उसकी पत्नी मीना साहू ट्रेन से कट गए है। घटनास्थल पर ही मीना साहू की मौत हो गई वहीं बिंदु साहू गंभीर रूप से घायल है जिसे तिल्दा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लोगों ने देखा और नेवरा पुलिस एवं 112 को सूचना दी गई। जहां पर 112 की टीम पहुंची और घायल बिंदु को तिल्दा अस्पताल पहुंचाया गया है। ग्रामीणों ने बताया की बिंदु साहू की पत्नी मीना साहू विगत कुछ वर्षों से काफी बीमार है जिससे पूरे परिवार वाले काफी परेशान थे, साथ ही आज सुबह लगभग 7:30 बजे दोनों पति-पत्नी घर से निकले थे उसके बाद उक्त हादसा हुआ है।
नेवर पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही हादसा या आत्महत्या इसकी भी जांच देवरा पुलिस के द्वारा की जा रही है।