डॉ. प्रतीक उमरे के आग्रह पर आरबीसी 6-4 के तहत प्रभावित किसानों को मुआवजा देने मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
डॉ. प्रतीक उमरे के आग्रह पर आरबीसी 6-4 के तहत प्रभावित किसानों को मुआवजा देने मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
दुर्ग नगर निगम के भाजपा के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे के आग्रह पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरबीसी 6-4 के तहत प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का ऐलान किया है।19 मार्च को मेल के माध्यम से पत्र प्रेषित कर पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे द्वारा आरबीसी 6-4 के तहत मुआवजा राशि प्रदान करने का आग्रह किया था जिसपर तत्काल संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री द्वारा प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि प्रदान करने का ऐलान किया गया है। जिसपर भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के लिए जारी संदेश में कहा है कि बेमौसम बारिश व ओले गिरने से फसलों को हानि हुई है, मगर इससे किसानों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। फसल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।राज्य सरकार, किसानों के हितों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
राजस्व और आपदा प्रबंधन हुआ सक्रिय
राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर रिपोर्ट मांगी है,जिससे प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जा सके। राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग ने जिला कलेक्टरों को लिखे पत्र में कहा है कि मार्च महीने में असामयिक वर्षा,आंधी-तूफान, ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली गिरने के कारण जन-धन की क्षति हुई होगी। असामयिक बारिश व ओलावृष्टि से खड़ी फसलों को भी क्षति हुई होगी। इसके मद्देनजर प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि,मकान क्षति, पशुहानि तथा फसल क्षति के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत प्रभावित व्यक्तियों को नियमानुसार आर्थिक अनुदान सहायता राशि प्रदान करने की कार्यवाही की जाए। साथ ही असामयिक वर्षा से हुई जनहानि, पशुहानि तथा फसल क्षति की जानकारी राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों से सर्वे कराकर वास्तविक क्षति के संबंध में जानकारी निर्धारित प्रपत्रों में तत्काल इस विभाग को ई-मेल आईडी पर उपलब्ध कराने कहा गया है। इससे पूर्व 2023 में भी भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे की पहल पर ही किसानों को मुआवजा राशि प्रदान किया गया था।