प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में दिया गया न्योता भोज
खरोरा: शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला जंजगीरा में आज दिनांक 20/ 3/2024 को नेवता भोज दिया गया। यह कार्यक्रम गांव के ही गणमान्य नागरिक भोगचंद टंडन द्वारा दिया गया।
न्योता भोज में शासकीय प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला के 170 बच्चे और शाला प्रबंधन समिति से सदस्य शामिल रहे।उक्त नेवता भोज का कार्यक्रम भोगचंद टंडन द्वारा अपने जन्म दिवस के अवसर पर दिया गया। नेवता भोज में बच्चों को खीर पुड़ी दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संकुल समन्वयक योगेश साहू सर,महिला समूह से श्रीमती अमृत भाई साहू, अनार बाई राजो बाई , यशोदा चतुर्वेदी उपस्थिति रही , शाला के शिक्षकों में प्रधान पाठक आर आर मिर्चे, गोपाल प्रसाद वर्मा, बसंत कुमार साहू प्राथमिक प्रधान पाठक श्रीमती सीमा वर्मा, अशोक कुमार चेलक, श्रीमती प्रीति बंजारे ,श्रीमती मिथलेश साहू उपस्थित रहे।