भाजयुमो अध्यक्ष संजीव एवं पूर्व एल्डरमैन नागेंद्र ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष पवन साहू को दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा नगर अध्यक्ष संजीव सिंह एवं पूर्व एल्डरमैन नागेंद्र चौधरी ने भाजपा बालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पवन साहू से मिलकर उन्हें बधाई प्रेषित किया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे। संजीव सिंह ने कहा जिलाध्यक्ष पवन साहू के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजयूमो अपनी पूरी ताकत झोंक केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे। पूर्व एल्डरमैन नागेंद्र चौधरी ने कहा कि छग राज्य में भाजपा की सरकार के आने के बाद से विकास कार्यो में तेजी आई है एवं अब जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बालोद जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्र में भी राज्य सरकार के सभी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता करेगी। इस दौरान भाजयुमो नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, एम अमन, सुदीश नायर, बी संतोष, अदित्य चौधरी एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।