क्षेत्रवासी योग शिविर में ले रहे हैं लाभ
आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तत्वाधान में अपने क्षेत्र में लगातार 20 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आज अल्पविराम ग्राम भीमकन्हार गारका आलीखुटा कोसमी कोचेरा में 5-5 दिन लगातार योगाचार्य तीरथ कुमार अटल द्वारा निशुल्क संगीतमय योग शिविर कराया गया जिसमें पीलू राम साहू ,मुकेश देशमुख, कमलकांत साहू ,अरुण साहू ,डॉक्टर अरुण जी, परमेश्वर साहू, जागृत ठाकुर, मुकुंद ठाकुर, देवेंद्र सर्वा ,श्रीमती सरिता सर्वा ,केशव साहू ,रूपेश भंडारी श्रीमती अंजनी कोठारी, भानु दास ,नरेश दास, विमल दास मानिकपुरी एवं बच्चों ने योग में भाग लेकर स्वस्थ रहने का लाभ उठाएं जिसमें सुक्ष्म व्यायाम से लेकर योग प्राणायाम, यौगिग जॉगिंग, भस्त्रिका, कपालभाति अनुलोम विलोम ,ताड़ासन, वृक्षासन, सिंहासन, हास्यासन अनेक प्रकार के योग के साथ-साथ टेंशन मुक्त रहने के लिए खान-पान रहन सहन संस्कार संगत और संकल्प पर विशेष चर्चा के साथ बच्चों को ध्यान आकर्षण कराया गया अंकुरित अनाज एवं काडा पिलाकर शरीर को स्वस्थ रखने का उपाय बताएं जिसमें निरंतर योग घर-घर योग और अंतिम व्यक्ति तक का पुरुषार्थ करने के लिए पतंजलि योग परिवार जिला बालोद के योगाचार्यो ने भाग लिया।