आंशी मेहरा ने रंगारंग कार्यक्रम में दी प्रस्तुति
आमला: वार्षिकोत्सव गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर शासकीय हाईस्कूल खारीमाल विकासखंड आमला में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी आंशी मेहरा जूनियर आर्टिस्ट के द्वारा मनभावन डांस प्रस्तुत करने पर ग्राम पंचायत के आदरणीय सरपंच महोदय राजू शिलू , ग्राम पंचायत लादी (आमला) के द्वारा एक सौ रुपए और शाला के प्राचार्य शैलेन्द्र सूर्यवंशी के द्वारा पचास रुपए का पुरस्कार प्रदान करके आंशी मेहरा को अपना आशीष प्रदान कर अनुग्रहित किया गया है। यह प्राप्त राशि का उपयोग एक ट्रॉफी और पेंसिल रबर खरीदकर अध्यापन कार्य हेतु किया गया है।
ज्ञात हो कि आंशी मेहरा पांच वर्ष की नन्ही परी शाला के शिक्षक हरिदास बड़ोदे की बिटिया रानी है। आंशी मेहरा के द्वारा माह दिसम्बर 2023 में अयोध्या नगरी में स्वदेश कला एवं संस्कृति महाकुंभ, अयोध्या (उत्तरप्रदेश) में आयोजित डांस रियलिटी शो में प्रतिभागी करके पुरस्कार प्राप्त कर लौटी है। इस अवसर पर सभी उपस्थित ग्रामवासियों के द्वारा बड़े हर्षोल्लास से छात्रों, पालकों, गणमान्य नागरिक गणों एवं शिक्षक स्टॉफ के द्वारा ताली बजाकर आंशी मेहरा को शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।