जननायक कर्पूरी ठाकुर ने जीवन पर्यन्त वंचित एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए काम किया - विधायक रिकेश सेन

बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर वैशाली नगर के विधायक एवं सेन समाज के अध्यक्ष रिकेश सेन एवं युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. प्रतीक उमरे द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया और उन्हें नमन किया। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने उन्हें भारत रत्न की घोषणा के ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा एवं सेन समाज के अन्य पदाधिकारियों ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर को पुष्प अर्पित किया। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर पांच बार विधायक एवं दो बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होने जीवन पर्यन्त वंचित एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए काम किया। ऐसे व्यक्तित्व को श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है इसके लिए उन्होंने प्रदेश की जनता एवं सर्व नाई समाज की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. प्रतीक उमरे,उपेंद्र श्रीवास,केवल श्रीवास,एसके श्रीवास, नवीन श्रीवास, प्रभात सेन,मनीष सिंह एवं भाजपा व सेन समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3