दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से धान खरीदी की समय सीमा 15 दिन और बढ़ाए जाने का आग्रह किया

दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से धान खरीदी की समय सीमा 15 दिन और बढ़ाए जाने का आग्रह किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने बताया कि जनवरी माह के शुरूआती दिनों से बदले मौसम ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। पहले विधानसभा चुनाव फिर त्योहार और अब बेमौसम बारिश से पूरे प्रदेश में धान की खरीदी बुरी तरह प्रभावित हुई है।31 जनवरी धान खरीदी के लिए आखरी तारीख निर्धारित किया गया है।जिसमे 26 जनवरी को छेरछेरा,27 जनवरी को शनिवार,28 जनवरी को रविवार के कारण वैसे भी बंद रहेगी ऐसे में 29,30 और 31 केवल तीन दिन ही किसान धान बेच पाएंगे।जिसकी वजह से किसान बेहद चिंतित हैं। किसानों का धान बीज से लेकर खाद और अन्य कर्ज है।धान बिक्री नहीं होगी तो कर्ज चुकाने में दिक्कत होगी। वैसे भी धान खरीदी के आखरी दिनों मे भारी भीड़ होने के चलते किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।समय नहीं बढ़ने से किसानों की मुश्किल बढ़ जाएगी इसलिए धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3