अयोध्या में रामलला की प्राण- प्रतिष्ठा दल्लीराजहरा भगवान श्रीराम की भक्ति डूबा शिवशक्ति मानस मंडली ने सुंदरकांड पाठ के साथ अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया...
अयोध्या में रामलला की प्राण- प्रतिष्ठा दल्लीराजहरा भगवान श्रीराम की भक्ति डूबा
शिवशक्ति मानस मंडली ने सुंदरकांड पाठ के साथ अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया...
दल्लीराजहरा 26 जनवरी।अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से समूचा देश राममय हो गया है।गांव -गांव शहर -शहर में राम भक्ति में डूब गया है।शोभायात्रा, रैली, के साथ दीपावली सरीखे घर घर दिए जले,फटाके फूटे। श्रीराम की अगुवानी को लेकर हर शख्स इतना उत्साहित था कि प्रत्येक घर के लोग न केवल सजावट किये थे बल्कि श्री राम की पूजा अर्चना भी किये साथ ही घरों पर भगवा झंडा लहराये ।इसी कड़ी में नगर की नेपाली उत्तराखंड सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में सुंदर कांड पाठ किया गया जिसका समापन पौष पूर्णिमा को हुआ।इसके उपरांत शिवशक्ति मानस मंडली द्वारा दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ आयोजित किया गया।26 जनवरी को हवन उपरांत भंडारा का भी आयोजन किया गया।जिसमे हर वर्ग के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया
नगर की प्रसिद्ध नेपाली उत्तराखंड सार्वजनिक दुर्गा मंदिर का अपना इतिहास रहा है।इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि जो भी शख्स मन्नते मांगता है।वह पूर्ण होता है।इस मंदिर में प्रतिवर्ष सुंदरकांड पाठ एवं अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाता रहा है।इस बार रामलला की अयोध्या में घर वापसी को लेकर सभी उत्साहित थे।यही वजह है कि धार्मिक आयोजन के लिये पहचान बना चुकी शिव शक्ति मानस मंडली ने अयोध्या में बनी भव्य मंदिर जहां भगवान श्रीराम के मनमोहक मूर्ति की प्राण -प्रतिष्ठा समारोह को लेकर नगर में भी एक धार्मिक आयोजन के जरिये यादगार बनाने के उद्देश्य को लेकर 22 जनवरी से ही सुंदरकांड पाठ, उसके उपरांत 25 जनवरी से दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान समूचे रामायण का पठन संगीतमय वातावरण में किया गया।इस कार्यक्रम में महिलाएं, पुरूष, युवावर्ग,एवं बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।मंदिर में इस दौरान भक्तों का लगातार आवागमन होता रहा। मंदिर में पूरा वातावरण धर्ममय हो गया था।श्रीराम की जयकारा के बीच अखंड रामायण पाठ हर किसी को उत्साह से भर रहा था।लगातार दो दिनों तक चले अखंड रामायण पाठ के बाद हवन किया गया।इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिरस के साथ- साथ हवन की खुशबुओं में भर आया था।उपस्थितजन अपने को धन्य मान रहे थे।
सफलता पूर्वक किये गए इस आयोजन में शिवशक्ति मानस मंडली की मोहिनी भट्ट, सरिता सिंह गौतम, दीपा पौडेल,रंजीता गुप्ता, अंबिका कडेल,मेनका पासी, हेमा शर्मा,शोभा गुप्ता,सरस्वती पौडेल,कुसुम वैष्णव,उमा त्रिवेदी,मनीषा गोंदियाल, अन्नपूर्णा सुधा तिवारी,रानी शर्मा,प्रमीला पाठक,रीता शर्मा,निशा बिष्ट सुरेमन,लता,मेघा खर्कवाल,निशि सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।वही नेपाली उत्तराखंड समिति से बाबूराम कडेल, गणेश चंन्द्र शर्मा, रमाकांत पौडेल, गुरू प्रसाद,जानमेज गौतम, तेजेन्द्र पौडेल ,महेशभट्ट,दिनेश खर्कवाल,विजय शर्मा गोंदियाल, का विशेष सहयोग रहा।गिरिश,रवि पांडे,जितेन्द्र गुप्ता हर्ष शर्मा,अनुज कडेल, राहुल गुप्ता पं धर्मानंद भट्ट,मंयक,वागीश तिवारी,रविन्द्र वैष्णव किशोरी गुप्ता सहित नेपाली उत्तराखंड समिति के बहुत सदस्य गण इस पुनीत कार्यक्रम में उपस्थित थे।