घीना में शान से लहराया तिरंगा, स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी, महापुरुषों को किया याद, जयकारे की नारे गूंज जय हिंद जगह जगह गुंजी

बालोद। ग्राम घीना में गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण घीना में आयोजित किया गया। 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस पर समस्त शिक्षण संस्थाओ का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। ग्राम पंचायत के समस्त पदा धिकारी, विभिन्न महिला समितियां, विभिन्न युवा मंडल, क्रिकेट मंडल व विभिन्न शासकीय विभागो का सहयोग रहा।

इस गौरवमयी समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम प्रमुख सुखीराम पटेल व अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य एम. एल. ठाकुर तथा विशिष्ट अतिथियों के क्रम में ग्राम पंचायत सरपंच बिंदु तारम,डालचंद जैन, आई. के. पटेल सासद प्रतिनिधि विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति व प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष, आदि रहे। अध्यक्षीय भाषण में एम. एल. ठाकुर ने कहा कि शिक्षा के विभिन्न अवयव पालक, बालक, शिक्षक व समुदाय तथा सरकारी तंत्र है। सभी अपने अपने प्रयास जारी रखे हैं, परन्तु बालक को प्रेरित करना सबको मिलकर करना है। तभी शिक्षा का स्तर ऊंचा उठ पायेगा। सभी शैक्षणिक संस्थानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। उपस्थित ग्रामीण जनों का मन मोह लिया। लगता है राम कृष्ण की यह पवन धरती गणतंत्र रूप में प्रस्तुत होकर प्रजातंत्र की विशालता प्रस्तुत होते दिखाई दिया। आज भारत की ओर विश्व का ध्यान है। अपने राष्ट्रीय भावना के साथ राष्ट्र को विकसित बनाये। कार्यक्रम का संचालन ए. के. वर्मा तथा अभार एल. के. तारेंद्र व्याख्याता ने किया।

रूपसिंह रावटे जी की खबर 

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3