आदित्य नगर झलमला में हुई राम लला को समर्पित कविता पर गोष्ठी

आदित्य नगर झलमला में हुई राम लला को समर्पित कविता पर गोष्ठी

आदित्य नगर झलमला में हुई राम लला को समर्पित कविता पर गोष्ठी

आदित्य नगर झलमला में हुई राम लला को समर्पित कविता पर गोष्ठी

वेल केयर सोसायटी आदित्य नगर झलमला के आमंत्रण पर बालोद जिले के  कवियों द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन भरत बुलंदी द्वारा किया गया। हास्य व्यंग्य गीत गजल से परिपूर्ण काव्यमय संध्या का श्रेष्ठ संचालन करते बुलंदी जी ने सर्वप्रथम कोहंगाटोला से आये कवि और राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक डॉ.अशोक आकाश को आमंत्रित किया उन्होंने गणपति वंदना गणपति स्थापना,एवं मंदिर में राम पधारे हैं का सस्वर पाठ कर मंच को ऊँचाई प्रदान की। हास्य व्यंग्यात्मक काव्य का सिलसिला  प्रारंभ होकर प्रभु श्रीराम स्थापना पर गंभीर कविताएँ सुन श्रोता झूम उठे।
      कवियों की कविता सुनते लोग हँंसते हँसते लोटपोट हुए वहीं सोचने मजबूर भी हुए। वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर चिंता व्यक्त करती कवियों की कल्पनाएँ भारतीय जनतंत्र की मजबूती पर चिंतन व्यत्क करती रही। डॉ.एस.एल.गंधर्व, पुष्कर सिंह राज, नेमेन्द्र गजेन्द्र और भरत बुलंदी सबने अपनी श्रेष्ठ कविताओं से जनमानस को प्रभावित किया। हास्य व्यंग्य की चटपटी कविताएँ एक तरफ जहॉं व्यवस्था सुधार का संदेश देती रही तो जनता के मन में गुदगुदी पैदा करती रही। 
        समिति अध्यक्ष बी.आर . साहब के आभार प्रदर्शन सेे सभा समापन की घोषणा की गई।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3