तिल्दा नेवरा: धरसींवा विधान सभा कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा ने किये रोड शो
नाराजगी छोड़ सभी कांग्रेसी हुए एक
हजारो की संख्या में दिखे कांग्रेसी
धरसींवा में चुनावी रंग चढ़े
विशाल आम सभा को किया संबोधित।
धरसींवा विधान सभा में कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा ने शिव मन्दिर चरौदा में पूजा पाठ कर चुनावी रण की शुरुवात किये और हजारो कार्यकर्ताओ के साथ पैदल ही धरसींवा तक रोड शो किये। इस अवसर पर एक विशाल सभा को सम्बोधित भी किये और कहा पार्टी में दावेदारी करने का अधिकार सभी को है कांग्रेस में कोई नाराजगी वाली बात नही है।
उन्होंने मुख्यमत्री भूपेश बघेल व राज्य के कांग्रेस सरकार की प्रशंसा कर, गांव गरीब किसान व सभी वर्गो की सरकार करार दिया।
इस अवसर पर धरसीवा विस छेत्र के सभी दिग्गज कांग्रेसी आज एक मंच पर सभी कार्यक्रम में उपस्थित होकर कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा को विजायी बनाने अपील किए। हजारों कांग्रेसी कार्यक्रम में शामिल हुए।